फर्जी व पेशेवर जमानतदारों पर चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 गिरफ्तार
चंदौली। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद चंदौली पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने और अपराधियों को मिलने वाली फर्जी जमानतों पर रोक लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान 16 पेशेवर/फर्जी जमानतदारों को गिरफ्तार किया गया है।
चंदौली

5:12 PM, Nov 18, 2025

मामले की पृष्ठभूमि
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह (कोतवाली चंदौली) ने तहरीर देकर बताया कि जनपद के विभिन्न गंभीर मामलों—गौ-तस्करी, डकैती, लूट, हत्या, चोरी, नकबजनी, गैंगेस्टर एक्ट, आबकारी एक्ट, अवैध शस्त्र आदि—के आरोपियों की जमानत कराकर फर्जी जमानतदार अनुचित आर्थिक लाभ ले रहे थे।
इन जमानतदारों ने कूटरचित अभिलेखों का उपयोग कर, एक ही जमानतदार/संपत्ति पर कई अभियुक्तों की बार-बार जमानत कराई। जमानत लेते समय पूर्व जमानतों की जानकारी छुपाई गई और न्यायालय को गुमराह किया गया।
इस गंभीर मामले पर कोतवाली चंदौली में मु.अ.सं. 331/25 धारा
319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111(2)(b) BNS
के तहत 28 नामजद व अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी
अभियान चलाकर 28 में से 16 जमानतदार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। शेष की तलाश जारी है।
गिरफ्तार जमानतदारों की सूची
1. सुरेश पुत्र अर्जुन – विछिया कला, चंदौली