आलू ,प्याज और भूसी के बोरे के बाद धागा लपेटने वाली कागज की गुल्ली के नीचे रखी शराब को सूंघ ले रही चंदौली पुलिस
चंदौली। विभिन्न प्रदेशों से अवैध शराब को बिहार में खपाने की तस्करों और मद्य माफियाओं के मंशा पर चंदौली पुलिस पानी फेर दे रही है।तस्कर शराब को नायाब तरीके से पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।लेकिन सफल नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस आलू,प्याज और भूसी के बोरियों के नीचे छिपा कर ले जाने वाले शराब को भी सूंघ ले रही है।10 फरवरी से तीन मार्च तक 13454 लीटर शराब बरामद की ।जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ से अधिक की आंक
चंदौली

9:22 PM, Mar 10, 2026
चंदौली। विभिन्न प्रदेशों से अवैध शराब को बिहार में खपाने की तस्करों और मद्य माफियाओं के मंशा पर चंदौली पुलिस पानी फेर दे रही है।तस्कर शराब को नायाब तरीके से पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।लेकिन सफल नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस आलू,प्याज और भूसी के बोरियों के नीचे छिपा कर ले जाने वाले शराब को भी सूंघ ले रही है।10 फरवरी से तीन मार्च तक 13454 लीटर शराब बरामद की ।जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ से अधिक की आंकी जा रही है।ट्रक कई सीमाओं को पार कर यूपी के चंदौली में पहुंच रही है। पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है।कभी वाहन चालक ही पकड़ाते और तो कभी तस्कर पकड़े जाते हैं।
बिहार में शराब बंदी के दो दशक को होने को हैं । शराब बंदी के बाद से तस्करी का खेल बढ़ पैमाने पर हो रहा है।उधर बीच बिहार में विधान सभा चुनाव के चलते तस्करी हो रही थी।तो तस्कर चंदौली पुलिस के रडार पर थे।शराब पकड़ी जा रही थी। अब होली पर्व को देखते हुए तस्करों के पौ बारह हो गए हैं।लेकिन पुलिस उनके पर कतरने पर लगी है। पुलिस को चकमा देने के लिए कहीं का वाहन ,कहीं का शराब और कहीं के तस्कर यूज किए जा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने एक बार फिर शराब पकड़ी।यह शराब राजस्थान नंबर की ट्रक पर आलू और भूसी से भरी बोरियों के नीचे छिपा कर ले जाई जा रही थी। बीते 10 फरवरी को अलीनगर थाने की पुलिस ने
मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान पचफेडवा स्थित रिंग रोड के ओवर ब्रिज के पास एक ट्रक से 448 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया। इस दौरान 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपए बताई गई।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अवैध शराब को आजमगढ से ट्रक में लादकर बिहार ले जा रहा था। जहां शराब को उचे दामों पर बेचकर अच्छा मुनाफा हो जाता है। मंगलवार को अलीनगर थाने की पुलिस व स्वाट तथा सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर कि सूचना पर सिंघी ताली पुल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया ।इस दौरान एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया।बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1.68 करोड़ रुपये बताई गई है।
Advertisement
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि बिहार में शराबबंदी का लाभ उठाकर ऊंचे दामों पर बिक्री की योजना थी। होली के मद्देनजर मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए खेप को तत्काल पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। चार दिन पूर्व तस्कर प्याज भरे बोरी के नीचे ट्रक में शराब की पेटी ले जाई जा। रही थी।बिहार सीमा से पहले ही शराब चंदौली पुलिस के हाथ लग गई। पुलिस ने ट्रक से 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए।
