अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त महिला व पुरुष को चंदौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंदौली। कोतवाली चंदौली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में निरोध, शक्ति वर्धक दवा और शराब भी बरामद की है।
चंदौली

5:17 PM, Mar 9, 2026
चंदौली। कोतवाली चंदौली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में निरोध, शक्ति वर्धक दवा और शराब भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 8 मार्च को क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान कस्बा चौकी पर प्रभारी निरीक्षक चंदौली विजय बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ पैदल गश्त और चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मझवार स्टेशन से आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर शारदा अस्पताल के पास स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
सूचना के आधार पर महिला पुलिस को बुलाकर संयुक्त टीम बनाई गई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
Advertisement
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1680 पैकेट निरोध (कंडोम), वीगोर 100 एमजी शक्ति वर्धक दवा की दो डिब्बियां और 180 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब की एक बोतल बरामद की गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने घर पर स्वयं तथा बाहर से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से पैसे लेकर अनैतिक देह व्यापार कराती थी।
इस मामले में कोतवाली चंदौली में मुकदमा संख्या 93/2026 के तहत धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार (चौकी प्रभारी कस्बा), उपनिरीक्षक रावेंद्र सिंह (चौकी प्रभारी मंडी), हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल कौशल यादव, कांस्टेबल उमंग राय, महिला आरक्षी विनीता सिंह और कांस्टेबल प्रियेश यादव शामिल रहे।
