बुलडोजर बेचैनी, बेबसी और बर्बादी का मंजर
आंखों के सामने टूटते आशियाने, ढहते रोजी रोटी और अपने ही हाथों से खाली की जा रही दुकानों और तोड़ी जा रही दीवारों ने बेबसी, बेचैनी और बर्बादी का मंजर खड़ा कर दिया है। चन्दौली जनपद का एक मात्र सबसे बड़ा शहर में इस समय सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी पर है।अतिक्रमण की जद में आई दुकानों और भवनों को तोड़ा जा रहा है।
चंदौली

10:33 PM, May 1, 2026
अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्सन
चंदौली। आंखों के सामने टूटते आशियाने, ढहते रोजी रोटी और अपने ही हाथों से खाली की जा रही दुकानों और तोड़ी जा रही दीवारों ने बेबसी, बेचैनी और बर्बादी का मंजर खड़ा कर दिया है। चन्दौली जनपद का एक मात्र सबसे बड़ा शहर में इस समय सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी पर है।अतिक्रमण की जद में आई दुकानों और भवनों को तोड़ा जा रहा है। यह कार्रवाई पिछले दो दिन से जारी है। बुलडोजर की कार्रवाई बेचैनी, बेबसी और बर्बादी का मंजर लेकर आती है। जब प्रशासन सरकारी जमीन या अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाता है, तो दृश्य काफी दर्दनाक होते हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए चल रहे बुलडोजर अभियानों में कई अवैध घर, दुकानें और ढांचे जमींदोज कर दिए गए। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी और बुलडोजर की दहाड़ के कारण स्थानीय लोगों में हड़कंप हुआ है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध ढांचों को हटाने के लिए की जा रही है प्रशासन अवैध निर्माण हटाने से पहले या तो नोटिस जारी किया तथा नापी कर निशान भी लगाया है।
पड़ाव से लेकर गोधना तक फोर और सिक्स लेन सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। सुभाष पार्क से जी टी आर ब्रिज तक फोर लेन सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। नाली और पाथवे के लिए जगह नहीं है।सड़क के किनारे अतिक्रमण किया गया हैं।अतिक्रमण को हटाने के लिए कवायद की प्रकिया आरंभ हुई। नापी,निशान और नोटिस के जरिए लोगों को आगाह किया गया था।
Advertisement
सड़क चौड़ीकरण को लेकर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई है।शहर में गुरुवार से ही सब्जी मंडी के दक्षिणी पटरी की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की गई. इस दौरान 20 से 30 दुकानों और मकानों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस तैनात रहे. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाहनों को एक लेन से गुजारा गया।
कि कार्रवाई से पहले नोटिस जारी की गई थी. बुलडोजर की कार्रवाई जिस क्षेत्र में हो रही है,। अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही, जिसे देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई।
