जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में लड़कों की टीम चैंपियन, लड़कियों की टीम उपविजेता
धानापुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आयोजित जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में शनिवार को वाराणसी स्थित भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, लालपुर में चंदौली (धानापुर) की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जहां जूनियर व सब-जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल टीम चैंपियन बनी, वहीं महिला फुटबॉल टीम उपविजेता रही।
वाराणसी

6:59 PM, Mar 14, 2026

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में धानापुर की टीम को टाई ब्रेकर में भदोही की टीम से एक गोल से हार का सामना करना पड़ा। वहीं बालक वर्ग की टीम ने मऊ और मिर्जापुर की टीमों को पराजित कर जोन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
Advertisement
धानापुर की टीमें इससे पहले विधानसभा सैयदराजा स्तर पर चैंपियन रहीं और इसके बाद जिला स्तर पर भी खिताब जीतकर जोन स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचीं। जोन स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए धानापुर व जनपद चंदौली का नाम रोशन किया।
टीम की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विशेष रूप से लड़कियों के शानदार प्रदर्शन और उनके हौसले की सराहना की जा रही है। कोच रशीद खान और दिलशाद खान ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने हौसले और मेहनत के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके कारण टीमों को जोन स्तर पर सफलता मिली।