किसानों की समस्या को लेकर भाजपा नेता विपिन तिवारी ने जिलाधिकारी को दिया पत्रक
ग्राम पंचायत बहेरा में कुछ व्यक्तियों द्वारा सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर नाले को अवरुद्ध कर दिया गया है। नाला बंद होने से लगभग 70 से 80 बीघा कृषि भूमि में पानी भर जाता है, जिससे किसानों की फसल लगातार बर्बाद हो रही है।
सोनभद्र

5:00 PM, May 11, 2026
सोनभद्र। भाजपा नेता विपिन तिवारी ने सोमवार को सोनभद्र जिला प्रशासन के जिलाधिकारी से मुलाकात कर करमा क्षेत्र के किसानों की गंभीर समस्या से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बहेरा में कुछ व्यक्तियों द्वारा सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर नाले को अवरुद्ध कर दिया गया है। नाला बंद होने से लगभग 70 से 80 बीघा कृषि भूमि में पानी भर जाता है, जिससे किसानों की फसल लगातार बर्बाद हो रही है।
Advertisement
भाजपा नेता ने कहा कि इस समस्या को कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका। किसानों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर जांच कराने तथा नाले की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया है।
इस दौरान बहेरा ग्राम प्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं किसान मौजूद रहे।
