18 मार्च को चकिया में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां करेंगी चयन
चंदौली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय चंदौली द्वारा 18 मार्च 2026 को एकदिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई परिसर, अहिरौरा रोड चकिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक सेवायोजन, लखनऊ के निर्देश एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
चंदौली

1:49 PM, Mar 16, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय चंदौली द्वारा 18 मार्च 2026 को एकदिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई परिसर, अहिरौरा रोड चकिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक सेवायोजन, लखनऊ के निर्देश एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
रोजगार मेले में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद पोर्टल पर मेले से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी, जिसके आधार पर इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
मेले में डी सेट्स, फैम इंडिया प्रा.लि., एडिको, ओवर ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स, वेलांगी कनेक्टिविटी प्रा.लि., इन्कोफिक्स, जूपिटर लेमिनेटर्स, लावा इंटरनेशनल, अशोक लीलैंड, सुब्रोस लिमिटेड, एसआईएस (सिक्योरिटी गार्ड), स्किल इंडिया इंटरनेशनल, पेरीग्रीन सिक्योरिटी गार्ड तथा विजन एचआर सर्विसेज (अमेजन एवं फ्लिपकार्ट हेतु) सहित 40 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। ये कंपनियां अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर उन्हें जॉब ऑफर देंगी।
Advertisement
रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने सभी शैक्षिक मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 18 मार्च को प्रातः 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचें। इस मेले के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
बताया गया है कि आईटीआई, कौशल विकास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा तथा विभिन्न ट्रेडों में उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग ले सकते
