चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3970 डिब्बी अवैध औषधि बरामद
चन्दौली। थाना चन्दौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मोटरसाइकिल से 4 प्लास्टिक की बोरियों में भरी 3970 डिब्बी अवैध औषधि बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रत्येक डिब्बी में 40 टैबलेट्स पाई गईं।
चंदौली

5:08 PM, Feb 11, 2026
एक अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त
चन्दौली। थाना चन्दौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मोटरसाइकिल से 4 प्लास्टिक की बोरियों में भरी 3970 डिब्बी अवैध औषधि बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रत्येक डिब्बी में 40 टैबलेट्स पाई गईं।
दिनांक 10 फरवरी 2026 को नवीन मंडी से बिहार मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शमशेर आलम पुत्र नसीरुद्दीन, निवासी ग्राम पारसथूआ, थाना कोचस, जिला रोहतास (बिहार), उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या BR 24 AQ 4691 से अवैध दवाओं की खेप बरामद की।
Advertisement
पूछताछ में अभियुक्त ने कूटरचित लेबल/स्टीकर लगाकर दवाओं की पैकेजिंग कर अधिक दामों में बेचने की बात स्वीकार की। इस संबंध में थाना चन्दौली पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
3970 डिब्बी अवैध औषधि, 1 मोटरसाइकिल, 1 एंड्रॉयड मोबाइल फोन।