बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 5 बाइक व एक इंजन बरामद
चंदौली। थाना बलुआ पुलिस ने वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की पांच मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल इंजन बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 27 जनवरी 2026 को तड़के करीब 3:29 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई।
चहनिया, चंदौली

अभियुक्तों के साथ बरामद चोरी की बाइक और इंजन
6:09 PM, Jan 27, 2026
सुधींद्र पांडेय
जनपद न्यूज़ टाइम्स
गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ बलुआ पुलिस
तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कई जिलों में करते थे वारदात
चहनिया, चंदौली। थाना बलुआ पुलिस ने वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की पांच मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल इंजन बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 27 जनवरी 2026 को तड़के करीब 3:29 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राधे की मड़ई गांव के पास से अभियुक्तों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
Advertisement
अरविंद उर्फ नीरज यादव (20), अभिषेक यादव उर्फ अभि उर्फ दादा (22) — दोनों निवासी लक्ष्मणगढ़, थाना बलुआ तथा आजाद उर्फ सनी (25) निवासी पक्खोपुर, थाना बलुआ के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे चंदौली, गाजीपुर और आजमगढ़ जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। जो बाइक नहीं बिक पाती थी, उसे अभियुक्त आजाद की दुकान (मथेला नहर के पास) में रखकर उसके पुर्जे अलग-अलग बेच दिए जाते थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की पांच मोटरसाइकिलें एवं एक इंजन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 23/2026 धारा 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
