बलुआ पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 4 बोरी गेहूं के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हुदहुदीपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह ने 1 मई 2026 को थाना बलुआ में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर दीवार से सटाकर रखी गई गेहूं की 4 बोरी को 25 अप्रैल की रात करीब 1 बजे चोरी कर लिया गया।
बलुआ, चंदौली

1:43 PM, May 2, 2026
बलुआ/चन्दौली: जनपद चन्दौली के थाना बलुआ पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 4 बोरी गेहूं भी बरामद की है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हुदहुदीपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह ने 1 मई 2026 को थाना बलुआ में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर दीवार से सटाकर रखी गई गेहूं की 4 बोरी को 25 अप्रैल की रात करीब 1 बजे चोरी कर लिया गया।
शिकायत में गांव के ही राजू गोड उर्फ मगरू और विशाल कुमार पर चोरी का आरोप लगाया गया था।
पुलिस की कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए बलुआ पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की। 1 मई 2026 को सुबह करीब 10:50 बजे पुलिस टीम ने रमौली काली मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चोरी की गई 4 बोरी गेहूं भी बरामद कर ली। इस संबंध में मुकदमा संख्या 117/26 के तहत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
राजू गोड उर्फ मगरू पुत्र श्रीकांत गोड़
विशाल कुमार पुत्र रामसकल
(दोनों निवासी ग्राम हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली)