स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
शहाबगंज। कम्पोजिट विद्यालय ठेकहा में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गांव के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना रहा।
शहाबगंज, चंदौली

11:23 AM, Apr 6, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। कम्पोजिट विद्यालय ठेकहा में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गांव के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना रहा।
रैली को संकुल प्रभारी हरी ओम पाण्डेय एवं ग्राम प्रधान सजाउद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गाजा-बाजा के साथ निकली यह रैली पूरे गांव में भ्रमण करती हुई शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाती रही। रैली में शामिल बच्चों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें” और “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे नारे लगाकर लोगों को प्रेरित किया।
Advertisement
शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।
रैली गांव का भ्रमण करने के बाद पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी,अजय सिंह, यादवेन्द्र रावत,आशिष कुमार,अनिल कुमार, अनुपमा शर्मा, जितेन्द्र बहादुर,वसीम परवेज, कृष्णा यादव,सौरभ कुमार,प्रियंम्बदा पाण्डेय ,आकाश व एसएमसी अध्यक्ष अनिल गुप्ता उपस्थित रहे।
