ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 4 बाइक बरामद, 2 शातिर गिरफ्तार
जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चन्दौली पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश किया है। कोतवाली चन्दौली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
चंदौली

3:39 PM, May 4, 2026
चन्दौली। जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चन्दौली पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश किया है। कोतवाली चन्दौली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
कैसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 मई की रात करीब 12:48 बजे सकलडीहा तिराहा पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से शाइन (UP67Y2761) और सुपर स्प्लेंडर (UP50AF6130) बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त
पवन गोंड (20 वर्ष), निवासी इब्राहिमपुर, चन्दौली
शरफराज नट उर्फ विशाल (19 वर्ष), निवासी भाटीगांव, चन्दौली
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर उन्हें इकट्ठा करते थे और बाद में बिहार ले जाकर बेच देते थे। उनकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से दो और वाहन बरामद किए गए।
बरामद वाहन
होंडा शाइन (UP67Y2761) – सकलडीहा बाजार से चोरी
Advertisement
सुपर स्प्लेंडर (UP50AF6130) – आजमगढ़ से चोरी
