संगीतमय रामकथा के पंचम दिवस में धनुष भंजन व विवाह प्रसंग पर झूमे श्रोता
बैराठ स्थित श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर पर आयोजित संगीतमय श्री राम कथा का पंचम दिवस श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अयोध्या से पधारे कथावाचक पंडित प्रभात जी महाराज ने भगवान श्री राम द्वारा धनुष भंजन एवं विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
चहनिया, चंदौली

संगीतमय रामकथा सुनाते कथावाचक पंडित प्रभात जी महाराज
11:38 AM, May 1, 2026
सुधींद्र पांडेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनिया। क्षेत्र के ग्रामसभा बैराठ स्थित श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर पर आयोजित संगीतमय श्री राम कथा का पंचम दिवस श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अयोध्या से पधारे कथावाचक पंडित प्रभात जी महाराज ने भगवान श्री राम द्वारा धनुष भंजन एवं विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
महाराज जी ने बताया कि मिथिला नगरी में आयोजित स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को भंग कर माता सीता का वरण किया, जिसके उपरांत श्री राम सहित उनके सभी भाइयों का विवाह भी मिथिला में ही संपन्न हुआ। कथा के दौरान उन्होंने परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भी सजीव चित्रण किया।
उन्होंने कहा कि धनुष टूटने के बाद जब परशुराम जी क्रोधित होकर वहां पहुंचे, तो भगवान श्री राम ने अत्यंत धैर्य और विनम्रता के साथ उन्हें शांत करने का प्रयास किया। इस प्रसंग में उन्होंने चौपाई के माध्यम से कहा "गुनह लखन कर हम पर रोषू। कतहुं सिधायहुं ते बढ़ दोषू।।अर्थात, लक्ष्मण के अपराध पर मुझ पर क्रोध करना उचित नहीं है, कहीं ऐसा न हो कि अत्यधिक सरलता भी दोष बन जाए।
Advertisement
भगवान श्री राम के विवाह प्रसंग का रसपान कर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरे पंडाल में भक्ति की धारा बहने लगी। कार्यक्रम में
आयोजक फलहारी बाबा,प्रमोद सिंह,कैलाश पाण्डेय,राजनाथ गुप्ता, कृष नाथ यादव,प्रदीप राय,विनय राय,प्यारेलाल मौर्या,जगरनाथ यादव,शिवाजी मौर्या,भगवान दास मौर्या,राम सिंह यादव, रविशंकर यादव,अमरजीत यादव,जंजीरा देवी,संगीता पाण्डेय, कविता,कलावती देवी,जमुरता देवी,मंशा देवी, रामवन्ता देवी ,अमृता सिंह,प्रेमलता देवी, रुकमणी देवी ,कुंती देवी, इत्यादि बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थिति रहे।
