बिझवल में चकबंदी घोटाले का आरोप: भाकपा माले का धरना, 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
चकबंदी विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बा स्थित शहीद पार्क के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे नायब तहसीलदार को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपने के बाद समाप्त हुआ।
चंदौली

4:49 PM, May 4, 2026
धानापुर(चंदौली)। चकबंदी विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बा स्थित शहीद पार्क के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे नायब तहसीलदार को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपने के बाद समाप्त हुआ।
क्या है मामला
धरना का नेतृत्व कर रहे श्रवण कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बिझवल गांव में लगभग 2 बीघा नवीन परती जमीन पर बिना भू प्रबंध समिति को नोटिस दिए नियमों के खिलाफ चक बना दिया गया है। उन्होंने इसे सीधा-सीधा भ्रष्टाचार बताया।
प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में कई अहम मांगें रखीं—
बिझवल में नवीन परती जमीन पर हुई चकबंदी की जांच
धानापुर में चकबंदी प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की मांग
Advertisement
गुरैनी में पारदर्शी चकबंदी सुनिश्चित की जाए
गुरैनी में बोल्डर लगाने में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच
अमर वीर इंटर कॉलेज की जमीन पर चकबंदी में भू-माफियाओं को दिए गए लाभ को निरस्त किया जाए
