चकिया में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन मंगलवार को, अंतरराष्ट्रीय कवियों का होगा समागम
चकिया। चंद्रप्रभा और कर्मनाशा नदियों के बीच विंध्य पर्वत की श्रृंखलाओं के सानिध्य में मंगलवार की शाम चकिया नगर में कविता और गीतों की मधुर धारा बहेगी। नगर के आदित्य पुस्तकालय परिसर में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-प्रदेश के चर्चित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि-कवयित्री एक ही मंच पर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे।
चकिया, चंदौली

4:37 PM, Mar 16, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया। चंद्रप्रभा और कर्मनाशा नदियों के बीच विंध्य पर्वत की श्रृंखलाओं के सानिध्य में मंगलवार की शाम चकिया नगर में कविता और गीतों की मधुर धारा बहेगी। नगर के आदित्य पुस्तकालय परिसर में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-प्रदेश के चर्चित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि-कवयित्री एक ही मंच पर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे।
यह कार्यक्रम पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क के 10वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवयित्री मणिका दुबे, अंतरराष्ट्रीय कवि दमदार बनारसी, डॉ. शिखा दीप्ति दीक्षित, धर्मराज कवि शायर, अखिलेश द्विवेदी, डॉ. मनोज द्विवेदी ‘मधुर’ और प्रशांत बजरंगी सहित कई नामचीन कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन के प्रबंधक तथा मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रशांत कुमार ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चकिया विधायक कैलाश आचार्य शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के निदेशक एवं चकिया के पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता छत्रबली सिंह तथा काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे।
Advertisement
कार्यक्रम व्यवस्थापक एवं अमर उजाला के पत्रकार कार्तिकेय पाण्डेय ने बताया कि साहित्य और संस्कृति का संबंध बहुत गहरा होता है। कविताओं और गीतों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मंच, अतिथियों और श्रोताओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा लगभग 400 से 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क के 10वें वर्षगांठ पर आयोजित यह कार्यक्रम साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार साबित होगा, जहां जबलपुर की अंतरराष्ट्रीय कवयित्री मणिका दुबे की कविताओं पर श्रोता विशेष रूप से झूम उठेंगे।
