ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अलीनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2.20 लाख रुपये सुरक्षित वापस
चन्दौली। थाना अलीनगर पुलिस टीम ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत गुम हुई 2.20 लाख रुपये की धनराशि को सुरक्षित बरामद कर पीड़ित को वापस कर दिया। यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए की गई।
चंदौली

5:55 PM, Feb 16, 2026
चन्दौली। थाना अलीनगर पुलिस टीम ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत गुम हुई 2.20 लाख रुपये की धनराशि को सुरक्षित बरामद कर पीड़ित को वापस कर दिया। यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए की गई।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 फरवरी 2025 को राहुल केशरी पुत्र प्यारे लाल केशरी निवासी अलीनगर बाजार, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर 2.20 लाख रुपये कठौरी से अपने घर ले जा रहे थे, जो रास्ते में कहीं गिर गए।
Advertisement
शिकायत के बाद थाना अलीनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की, जिसमें एक राहगीर द्वारा पैसे उठाते हुए देखा गया। पुलिस ने राहगीर की पहचान कर उससे संपर्क किया, जिसके बाद अरनाथ पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम आलमपुर थाना अलीनगर सहित अन्य दो व्यक्तियों द्वारा उठाई गई धनराशि को पीड़ित राहुल केशरी को सुरक्षित वापस करा दिया गया।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना अलीनगर पुलिस टीम एवं ईमानदार राहगीरों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
