अलीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: 8 लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
चंदौली

5:16 PM, May 4, 2026
चन्दौली। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को वाराणसी-चन्दौली मार्ग पर पचफेडवा बाजार स्थित रिंग रोड ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक भागने में सफल रहा, जबकि वाहन में मौजूद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंतू दीक्षित (21 वर्ष) निवासी जनपद कैमूर (बिहार) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 1400 रुपये नकद बरामद हुए।
Advertisement
पुलिस द्वारा ट्रक की जांच करने पर उसमें प्लास्टिक के नीचे छिपाकर रखी गई 145 पेटी में कुल 1362 लीटर अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब पर “For Sale in Uttar Pradesh Only” अंकित था, जिसे बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह ट्रक चालक के साथ मिलकर वाराणसी से शराब लाकर बिहार में बेचता था, जहां शराबबंदी के कारण अधिक मुनाफा मिलता है।
इस संबंध में थाना अलीनगर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
