वाराणसी में अग्निवीर भर्ती रैली कल
वाराणसी में अग्निवीर भर्ती रैली कल, यानी 8 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। 1.6 किलोमीटर की दौड़ को इस बार चार समय-सीमाओं में विभाजित किया गया है। इसे 5:30 मिनट में फिनिश करने वालों को पूरे 60 अंक दिए जाएंगे।
वाराणसी

7:19 PM, Nov 7, 2025
डेस्क
जनपद न्यूज़ टाइम्स5:30 मिनट में दौड़ पूरी करने पर मिलेंगे 60 अंक
वाराणसी में अग्निवीर भर्ती रैली कल, यानी 8 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। वाराणसी छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होने वाली अग्निवीर की भर्ती रैली के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। सभी कैंडिडेट्स को समय पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Documents) के साथ पहुंचना होगा। रैली से जुड़ी जरूरी जानकारी यहां दी गई हैं।
ये डॉक्यूमेंट्स जरूर साथ लेकर जाएं
रैली में शामिल होते समय अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज कलर फोटो, एकेडमिक सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र, जाति-धर्म प्रमाण पत्र, पुलिस और स्कूल से करेक्टर सर्टिफिकेट, ग्राम प्रधान या नगर निगम द्वारा जारी करेक्टर सर्टिफिकेट, अविवाहित प्रमाण पत्र, पिता से संबंध दर्शाने वाला प्रमाण पत्र और पैन व आधार कार्ड की कॉपियां साथ में लेकर आएं।
- प्रवेश पत्र
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति-धर्म प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड और आधार कार्ड
- विद्यालय, ग्राम प्रधान या नगर निगम से जारी चरित्र प्रमाण पत्र
- अविवाहित प्रमाण पत्र
जानें कौन से उम्मीदवार हो सकते हैं रैली में शामिल
बता दें कि सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने मीडिया में ये जानकारी दी कि आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और वाराणसी के वे अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, जो लिखित परीक्षा में पास हो गए हैं।
Advertisement
