चंदौली में बढ़ते तापमान को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने जारी किए लू से बचाव के निर्देश
जनपद में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सूचना विभाग के माध्यम से जारी पत्र में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राजेश कुमार ने बताया कि इन दिनों तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है, जिससे गर्म हवाएं और लू का खतरा बढ़ गया है।
चंदौली

4:59 PM, Apr 22, 2026
चंदौली। जनपद में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सूचना विभाग के माध्यम से जारी पत्र में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राजेश कुमार ने बताया कि इन दिनों तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है, जिससे गर्म हवाएं और लू का खतरा बढ़ गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी संबंधित विभागों को लोगों को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
गर्मी और लू से बचने के उपाय
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें।
खिड़कियों को एलुमिनियम पन्नी या गत्ते से ढककर रखें ताकि बाहर की गर्मी अंदर न आए।
दोपहर में गर्म हवा आने वाली खिड़कियों पर गहरे रंग के पर्दे लगाएं।
स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखें।
जहां तक संभव हो दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें।
बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढकें।
हल्का और ताजा भोजन करें, बासी भोजन से बचें।
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लस्सी, छाछ, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल और आम का पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें।
कब लगती है लू
