चाइनीज मांझे का बिक्री करने पर होगी कार्रवाई-धर्मेंद्र सिंह
कमालपुर।स्थानीय चौकी पर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में संभ्रांत व्यक्तियों व दुकानदारों का बैठक का सम्पन्न हुआ।इसमें दुकानों पर प्रतिबंधित चाइनीज मंझा बेचने पर रोक लगाने व नाबालिक बच्चों को जागरूक कर पतंगों में चाइनीज मंझा का प्रयोग न करने पर बल दिया गया।
कमालपुर, चंदौली

7:02 PM, Mar 30, 2026
कमालपुर।स्थानीय चौकी पर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में संभ्रांत व्यक्तियों व दुकानदारों का बैठक का सम्पन्न हुआ।इसमें दुकानों पर प्रतिबंधित चाइनीज मंझा बेचने पर रोक लगाने व नाबालिक बच्चों को जागरूक कर पतंगों में चाइनीज मंझा का प्रयोग न करने पर बल दिया गया।
Advertisement
चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि चाइनीज मंझा पर प्रतिबंधित लगाया गया है।वाजिद जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से लगातार लोग घायल हो रहे हैं।अब इसके लिए कड़ी निगरानी की जा रही है।दुकानों पर जांच पड़ताल में चाइनीज मंझा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।आम जनमानस से अपील है कि अपने नाबालिक बच्चों को चाइनीज मंझा से होने वाले नुकसान बताकर जागरूक करने का काम करे।ताकि चाइनीज मंझा के चपेट में आने वाले दुर्घटना में कमी लाया जा सके।आए दिन राह चलते लोग इस जानलेवा मांझे की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं।इसके लिए सबको जागरूक होकर इस प्रतिबंधित चाइनीज मंझा के इस्तेमाल पर रोक लगाना होगा।इस मौके पर शंकर गुप्ता, नीरज अग्रहरि पत्रकार, सुदामा जायसवाल, अरविंद वर्मा, इमरान अली, पुमपुम दुबे, अखिलेश, अमित वर्मा,लल्लन प्रसाद आदि रहे।