नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा एक युवक की मौत तीन घायल
चंदौली। शादी समारोह में शामिल होने के बाद एक ऑटो में सवार होकर घर जा रहे लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही-कुम्भापुर स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की तड़के बिहार की तरफ से आ रही एक ऑटो ने अज्ञात वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंदौली

10:46 AM, Feb 6, 2026

घटना के बाद पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Advertisement
मिर्ज़ामुराद वाराणसी से एक परिवार के लोग बिहार में शादी के शरीक हुए थे।सुबह ऑटो पकड़ कर वापस जा रहे थे।जैसे ही सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही-कुम्भापुर स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंचा था की आगे चल रहे एक वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।जिसकी पहचान अशोक पटेल के रूप में हुई।इसमें एक महिला और दो बच्चे घायल हैं।जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा ने बताया ऑटो चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। ऑटो सीधे हाईवे पर चल रही किसी अज्ञात वाहन में पीछे से जाकर टक्कर मार दी. हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।