ट्रक में पुट्टी की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एनएच-19 पर बरठी कमरौर पेट्रोल पंप के पास से एक ट्रक से पुट्टी की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक चालक और लोकेशन देने वाले बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
चंदौली

2:28 PM, Mar 15, 2026

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 14 मार्च को चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या NL01AF3253 को रोका गया। प्राथमिक जांच में ट्रक में पुट्टी की बोरियां मिलीं, लेकिन गहन तलाशी लेने पर उनके पीछे छिपाकर रखी गई 710 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 6325.92 लीटर है।
इस दौरान ट्रक के साथ चल रही बोलेरो संख्या UP13BD0011 से ट्रक को लोकेशन देने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ट्रक चालक अली बक्श (27) निवासी दुमका, झारखंड तथा बोलेरो चालक मुरताज अंसारी (40) निवासी देवघर, झारखंड के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना सैयदराजा पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।