मुगलसराय में 51 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। थाना मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 ट्राली बैग से कुल 51 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वीआईपी गेट डिलक्स शौचालय के सामने चेकिंग के दौरान की गई।
चंदौली

4:48 PM, Feb 21, 2026
चंदौली। थाना मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 ट्राली बैग से कुल 51 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वीआईपी गेट डिलक्स शौचालय के सामने चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका, जिनकी पहचान सागर कुमार पुत्र किशोर गुप्ता निवासी दिघाबाटा थाना दिघा जनपद पटना (बिहार) उम्र 29 वर्ष तथा मनोज कुमार पुत्र रामेश्वर साव निवासी परसा बाजार थाना परसा जिला पटना (बिहार) उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 02 ट्राली बैग बरामद हुए, जिनमें कुल 51 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली। इसमें 180 एमएल की 192 शीशी तथा 750 एमएल की 24 बोतलें शामिल हैं।
Advertisement
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना मुगलसराय में मुकदमा अपराध संख्या 077/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त मनोज कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2018 में भी थाना मुगलसराय में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष प्रसाद एवं हेड कांस्टेबल अभिषेक दुबे शामिल रहे।
