जनपद में 4 स्कूल बिना मान्यता चला रहे थे 12वीं तक कक्षाएं, बीएसए के निरीक्षण में खुलासा
निरीक्षण में आलोक इंटर कॉलेज, चंदौली में कक्षा 1 से 12 तक की मान्यता के अनुसार शिक्षण कार्य संचालित पाया गया। वहीं तपोवन विद्यालय, फोनिक्स स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल और सूर्या जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता होने के बावजूद कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित होती मिलीं।
चन्दौली

3:36 PM, Apr 11, 2026
डीएम के निर्देश पर कार्रवाई, नोटिस जारी कर दी गई चेतावनी
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने शनिवार को विकासखंड सदर क्षेत्र के पांच मान्यता प्राप्त विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार विद्यालयों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जहां 8वीं तक मान्यता होने के बावजूद 12वीं तक कक्षाएं संचालित की जा रही थीं।
निरीक्षण में आलोक इंटर कॉलेज, चंदौली में कक्षा 1 से 12 तक की मान्यता के अनुसार शिक्षण कार्य संचालित पाया गया। वहीं तपोवन विद्यालय, फोनिक्स स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल और सूर्या जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता होने के बावजूद कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित होती मिलीं।
Advertisement
पूछताछ के दौरान विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों से बातचीत करने पर पता चला कि उनका नामांकन अन्य विद्यालयों में है, लेकिन पढ़ाई इन अनाधिकृत कक्षाओं में कराई जा रही थी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चारों विद्यालयों को सख्त निर्देश दिया है कि केवल मान्यता प्राप्त कक्षाओं का ही संचालन किया जाए। साथ ही सभी विद्यालयों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भविष्य में बिना मान्यता कक्षाएं संचालित पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।