"प्याज की बोरियों के बीच छुपाकर ले जाई जा रही थी 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, चन्दौली में ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार"
चन्दौली । कोतवाली चन्दौली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक 12 चक्का ट्रक (RJ11GB4050) से कुल 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
चंदौली

2:02 PM, Feb 25, 2026
चन्दौली । कोतवाली चन्दौली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक 12 चक्का ट्रक (RJ11GB4050) से कुल 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन एवं श्री वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र के आदेश के क्रम में की गई। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा था।
कैसे हुई गिरफ्तारी
दिनांक 25.02.2026 को सुबह करीब 03:50 बजे, क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र मौर्य के पर्यवेक्षण में कोतवाली चन्दौली पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ट्रक RJ11GB4050 को मझवार रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाईवे पर रोक लिया।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक में ऊपर से सड़ी-गली प्याज की बोरियां लदी हैं, जबकि नीचे अवैध शराब छुपाकर ले जाई जा रही है। जांच करने पर ट्रक से 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि शराब ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से लोड कर बिहार के पटना में होली के त्योहार पर बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त
मुबारक खां पुत्र अजीज
निवासी – सिलावटी, थाना धौज, जिला कादिराबाद, हरियाणा (उम्र 27 वर्ष)
