टैक्सी से 32.300 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। थाना व जनपद चंदौली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक टैक्सी से 32.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
चंदौली

1:04 PM, Feb 19, 2026
चंदौली। थाना व जनपद चंदौली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक टैक्सी से 32.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम लीलापुर रेलवे फाटक के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध काली टैक्सी को लीलापुर ओवरब्रिज के पास रोका गया।
तलाशी के दौरान टैक्सी की छत में बनाए गए गुप्त पार्टिशन से भूरे टेप में लिपटे 22 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 32.300 किलोग्राम पाया गया।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शशि कुमार गुप्ता (27 वर्ष) और शिवशंकर भगत (35 वर्ष), दोनों निवासी जादूपुर, थाना जादूपुर, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गांजा रामपुर, ओडिशा से लाकर गोपालगंज (बजरी मोड़), बिहार में बेचने की योजना बना रहे थे।
इस संबंध में थाना चंदौली में मु.अ.सं. 61/2025, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने गांजा के साथ टैक्सी वाहन संख्या UP 50 CT 7347 भी जब्त कर लिया है।
