पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, चंदौली के 1.98 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि
कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान विधायक ने नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय कृषि सखी एवं सीआरपी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल 44 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया तथा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
चंदौली

7:30 PM, Mar 13, 2026
चंदौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत शुक्रवार को किसानों के खाते में 22वीं किस्त जारी कर दी गई। उप कृषि निदेशक चंदौली भीमसेन ने बताया कि 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा असम के गुवाहाटी से शाम 5 बजे किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि हस्तांतरित की गई।
उन्होंने बताया कि जनपद चंदौली के कुल 1,98,246 किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भेजी गई। इस अवसर पर जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र सहित सभी विकास खंडों व ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया।
Advertisement
कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान विधायक ने नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय कृषि सखी एवं सीआरपी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल 44 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया तथा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी, वैज्ञानिक डॉ. अमित सिंह, अवर अभियंता मान सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ अरुण कुमार यादव, विकास खंड धानापुर के कृषि विभाग से अमित कुमार प्रजापति सहित प्रगतिशील किसान रिपुसूदन पांडेय, ओमकार सिंह, शारदा पाठक व अन्य किसान तथा कृषि सखी उपस्थित